मिल्लत एक्सप्रेस से टकराई सर सैय्यद एक्सप्रेस !



पाकिस्तानी न्यूज चैनल एआरवाई (ARY) न्यूज़ की खबर के मुताबिक खबर मिलते ही मौके पर 

राहत और बचाव टीम रवाना की गई है.

पाकिस्तान के सिंध (Sindh) प्रांत के घोटकी (Ghotaki) जिले में हुई दो यात्री ट्रेनों की टक्कर में कम से कम 30 लोगों की मौत की पुष्टि हो चुकी है. इस हादसे में 50 अन्य मुसाफिर जख्मी बताए जा रहे हैं. घायलों में कुछ की हालत गंभीर बनी हुई है.

रिपोर्ट्स के मुताबिक सर सैयद एक्सप्रेस, लाहौर की ओर जा रही थी जो उस मिल्लत एक्सप्रेस से टकराई जो कराची से सरगोधा के रास्ते में पटरी से उतर गई थी. स्थानीय पुलिस के मुताबिक, ग्रामीण, बचाव दल और पुलिसकर्मी मृतक लोगों के शवों और घायल मुसाफिरों को नजदीकी अस्पतालों में ले जा रहे हैं.