कोरोना की दूसरी लहर थमने पर कई राज्यों ने आज से लॉकडाउन में छूट मिल रही है

कई राज्यों ने कोरोना वायरस के प्रसार को रोकने के लिए लगाई गई पाबंदियों में सोमवार से ढील देने का एलान किया है।

उत्तर प्रदेश के तीन जिलों को छो़ड़कर बाकी सभी जिलों से कोरोना कर्फ्यू(लॉकडाउन) हटा लिया गया है, वहीं आज से दिल्ली में आड-इवेन आधार पर माल और दुकानों को खोलने की इजाजत दी गई है। महाराष्ट्र ने पाबंदियों में छूट की पांच श्रेणियां बनाई हैं।

हालांकि, कई राज्य ऐसे भी हैं जहां लॉकडाउन को आगे बढ़ाया गया है। इनमें कर्नाटक, हिमाचल प्रदेश, सिक्किम और गोवा जैसे कुछ राज्य है जिन्होंने लाकडाउन और पाबंदियों को जारी रखने का फैसला भी किया है। आइए जानते हैं देश भर के राज्यों में लॉकडाउन को लेकर क्या फैसला लिया गया है..

अरविंद केजरीवाल ने एक तरफ जहां लॉकडाउन को 14 जून तक के लिए बढ़ा दिया गया है। वहीं आज से राजधानी दिल्ली में पाबंदियों से थोड़ी राहत भी दी जाएगी। राजधानी दिल्ली में अब मॉल, बाजार, शॉपिंग कॉम्प्लेक्स ऑड इवन के आधार पर सुबह 10 बजे से रात 8 बजे क खुले रहेंगे। वहीं दुकानें, सरकारी दफ्तर, इत्यादि शुरू कर दी जाएगी। निजी दफ्तरों में केवल 50 प्रतिशत कर्मचारी ही मौजूद रहेंगे। दिल्ली मेट्रो को भी आज से शुरू कर दिया जाएगा। हालांकि स्पा, जिम, स्विमिंग पूल, कोचिंग इंस्टीट्यूट अब भी बंद रहेंगे।

मध्य प्रदेश

MP सरकार ने कुछ शर्तो के साथ एक जून से अनलॉक कर दिया गया था, जो 15 जून तक जारी रहेगा। हालांकि, रात का कोरोना कर्फ्यू और शनिवार रात आठ बजे से सोमवार सुबह छह बजे तक का कर्फ्यू जारी है।

छत्तीसगढ़

28 जिलों को एक जून से अनलाक कर दिया गया। हालांकि, सभी व्यावसायिक संस्थान शाम छह बजे तक ही खुल रहे हैं। सभी सरकारी, गैर सरकारी संस्थान, सिनेमा हाल, माल, सुपर बाजार आधी क्षमता के साथ ही खुल रहे हैं। रविवार को पूरी तरह लाकडाउन जारीहै।

इन राज्यों में जारी है लॉकडाउन !

कर्नाटक, हिमाचल प्रदेश, सिक्किम और गोवा जैसे कुछ राज्यों ने अपने यहां महामारी की स्थिति को देखते हुए लॉकडाउन और पाबंदियों को जारी रखने का फैसला भी किया है। बिहार में 8 जून, झारखंड में 10 जून, ओडिशा में 17 जून, पश्चिम बंगाल में 15 जून तक लॉकडाउन जारी रहेगा।