All Informations & News
 
 के अनुसार रोजाना कम से कम 5-7 लीटर या 8-10 गिलास पानी जरूर पीना चाहिए। पानी कम पीने की वजह से कई अन्य बीमारियां आपके शरीर में जगह बना लेती है। पौष्टिक आहारों से ज्यादा जरूरी शरीर में पानी होना आवश्यक है, लेकिन दिनभर पानी कब और कितना पीना चाहिए यह जानना बेहद जरूरी है। All Informations & News आपको बता रहा है कि सुबह उठने से लेकर रात को सोते समय पानी कब-कब जरूरी है।

  • 1. सुबह उठने के बाद खाली पेट।
  • सवेरे उठते ही सबसे पहले एक या दो  गिलास पानी पीना चाहिए। इससे शरीर से सारी गंदगी बाहर निकल जाती है। त्वचा ओर पेट दोनों ही स्वस्थ बने रहते हैं। यदि रात को सोते वक्त पानी तांबे के बर्तन में ऱखा जाए और सुबह उठने के बाद पानी पीने से और भी फायदेमंद होता है।

  • 2.भोजन करने के 1 घंटा पहले बाद में।
  • खाना खाने से पहले यदि आप पानी पिएंगे तो आप भूख से कम खाएंगे। जिससे मोटापा नहीं बढ़ेगा और साथ ही आपकी आंते भी ठीक से काम करेंगी।

3. भोजन के तुरंत बाद या पहले पानी न पिएं
खाना खाने के एक घंटे बाद ही पानी पिएं, क्योंकि उससे पहले पानी पीने पर पेट में खाना पचाने वाला जूस अपना प्रभाव नहीं दिखा पाता और पाचन संबंधित दिक्कते हो जाती हैं। यदि आप खाना खाने के तुरंत पहले या बाद में पानी पिएंगे तो खाना जल्दी हजम नहीं होगा । 

4. भोजन वक्त पानी की जगह ये पिएं
अगर आप को खाना खाते वक्त भूख लगे तो पानी की जगह दही या रायता लें। इससे आपके शरीर को ठंडक मिलेगी और खाना भी आराम से हजम होगा।थोड़ा थोड़ा पानी पि सकते हैं..  लेकिन ज्यादा पानी नहीं 

5. नहाने से पहले
नहाने से पहले पानी पीने से ब्लड प्रेशर कम करने में सहायता मिलती है। यदि गर्म पानी का शॉवर ले रहे हों तो नहाने से पहले ठंडा पानी पीने से बचें।

6.खड़े होकर पानी न पीएं, ज्वाइंट्स कमजोर होते हैं।
मान्यता है कि खड़े होकर पानी पीने से एक उम्र के बाद घुटनों का दर्द परेशान करने लगता है। इसलिए ऐसे पानी पीने से बचना चाहिए।

7.बाहर के पानी से बचें
बाहर का पानी पीने से यथा संभव बचें। अशुद्ध पानी से लीवर और गुर्दों के रोग हो सकते हैं। इन दोनों में इंफेक्शन हुआ तो इसका असर दिल पर भी पड़ता है।

8. एक्सरसाइज के पहले और बाद
यह बहुत जरूरी है कि जब भी आप एक्सरसाइज करें तो उससे पहले पानी पी लें, जिससे आपकी मांसपेशियों को एनर्जी मिल सके। पानी पीने से थकान कम लगती है। यदि आप पानी नहीं पिएंगे तो आप जल्द ही थक जाएंगे।

9.थकान लगने पर
हमारा दिमाग 75% पानी से भरा हुआ है। अगर आप थकान लगने पर पानी पिएंगे तो आपका दिमाग अच्छे से काम करेगा और आपका मन काम में भी पूरी तरह लगेगा।