मुख्यमंत्री ने प्रदेश के सभी पात्र लोगों से कोरोना से बचाव का टीका लगवाने की अपील की,
कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए सावधानी और टीका ही एकमात्र हथियार है।
राज्य में कोरोना संक्रमण थमा है, अभी खत्म नहीं हुआ
कोरोना की किसी भी चुनौती से निपटने के लिए राज्य सरकार पूर्ण रूप से तैयार
कोरोना पर नियंत्रण में सहयोग के लिए मुख्यमंत्री ने नागरिकों, जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों-कर्मचारियों, सामाजिक संगठनों, स्वयं सेवी संस्थाओं और मीडिया को दिया धन्यवाद
मुख्यमंत्री ने कहा है कि कोरोना संक्रमण की दूसरी लहर का प्रकोप अभी कम हुआ है। संक्रमण की रफ्तार में कमी आई है, परंतु यह पूरी तरह से खत्म नहीं हुआ है। इस बात का हम सबको भलीभांति ध्यान रखना है
श्री बघेल ने प्रदेश के नागरिकों से अपील की है कि यह समय सतर्क रहकर अपनी जिम्मेदारियां वहन करने का है। हम धीरे-धीरे लॉकडाउन की स्थिति से बाहर निकल कर पहले की भांति सामान्य कामकाज की और लौट रहे हैं
मुख्यमंत्री ने लोगों को भरोसा दिलाया कि सभी लोगों के सहयोग से हम यह लड़ाई अवश्य जीतेंगे।
न्होंने कहा कि आवश्यक होने पर ही घर से बाहर निकलें, घर से बाहर निकलते समय, ऑफिस, बाजार, फैक्ट्री, खेत, खलिहान की ओर जाते समय पूरी सुरक्षा और सावधानी रखें।


0 Comments