केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा कि जो लोग Covid-19 से संक्रमित हो चुके हैं अथवा टीके की पहली खुराक के बाद संक्रमित हुए हैं उन्हें संक्रमण से पूरी तरह उबरने के तीन महीने के बाद ही टीकाकरण कराना चाहिए।

स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा कि बीते 24 घंटे के दौरान देश में 20,08,296 कोरोना टेस्ट किए गये। यह एक दिन में सर्वाधिक जांच का विश्व रिकॉर्ड है। देश में 32 करोड़ से ज्यादा टेस्ट किए जा चुके हैं। मंत्रालय के अनुसार दैनिक संक्रमण दर घटकर 13.31 फीसदी पर आ गयी है। कुल संक्रमण दर फिलहाल 7.96 फीसदी है