रायपुर:-  लोगों में शारीरिक व मानसिक स्थायित्व लाने में योग की महत्वपूर्ण भूमिका रही है। पिछले छह माह में योग के प्रति लोगों का रुझान दोगुना बढ़ गया है।

सर्दियों के सीजन में जब योगाभ्यास करने वालों की संख्या कम हो जाती है, लेकिन पिछला सर्दियों का सीजन भी अधिकांश योग कक्षाओं में हाउसफुल हो  गया।

इम्युनिटी बढ़ाने के लिए योगाभ्यास के साथ मेडिटेशन का भी बड़ा रोल रहा। फेफड़ों को मजबूत करने के लिए योगाभ्यास लोगों ने किए तो ध्यान योग के जरिये एकाग्रता बढ़ाना भी नहीं भूले। कई उद्यानों में मॉर्निंग योग सेशन चलने लगे हैं। साथ ही योग के साथ ज़ुम्बा डांस का आनन्द भी लेना  शुरू किया। 

- जुम्बा डांस योग

- सूर्य नमस्कार 

- शवासन

- कपाल भारती

- अनुलोम विलोम

- भ्रामरी प्राणायाम

- ऊं कार जाप के साथ मेडिटेशन