Mobile App Download कराकर हवलदार के मोबाइल को किया हैक, फिर 6 लाख से अधिक किया पार.

- क्विक सपोर्ट एप के जरिए ऑनलाइन फ्रॉड 

Raipur:- Online फ्रॉड का पैटर्न लगातार बदल रहा है। ठग अब मोबाइल एप डाउनलोड कराकर पूरा मोबाइल हैक कर लेते हैं। इसके बाद दूर बैठे मोबाइल की सारी जानकारी चुराकर ऑनलाइन ठगी करते हैं। मंदिर हसौद इलाके में स्थित सीआरपीएफ कैंप का एक हवलदार इसी तरह की ऑनलाइन ठगी का शिकार हो गए। पुलिस ने अज्ञात ठग के खिलाफ धोखाधड़ी का अपराध दर्ज कर विवेचना में लिया है।