इस गाड़ी की खूबी है कि ये आकार में बेहद छोटी है. इसके चलते इस गाड़ी को भीड़भाड़ वाली जगहों पर भी ले जाना आसान है. इस कार का कुल वजन महज 690kg है. इसकी लंबाई 2,490mm, चौड़ाई 1290 mm और उंचाई 1,550 mm है. ये कार टू सीटर है. मतलब इस गाड़ी में केवल दो लोगों के बैठने की व्यवस्था है. इस कार के एक्सटीरियर पैनल्स को प्लास्टिक से बनाया गया है, ताकि कार के वजन को कम रखा जा सके.  

इस गाड़ी का लुक काफी आकर्षक है. दमदार इलेक्ट्रिक मोटर से सजी इस कार को फिलहाल कॉर्पोरेट यूजर्स और स्थानीय प्रशासन के लिए लॉन्च किया गया है. कंपनी इसके लिमिटेड मॉडलों की बिक्री करेगी. नई C+pod इलेक्ट्रिक टू सीटर BEV है जिसे टोयोटा ने मोबिलिटी ऑप्शन के तौर लॉन्च किया है. 

Toyota Motor Corporation ने C+Pod को दो वेरिएंट्स लॉन्च किए हैं. इसके X ट्रिम और G ट्रिम. इसके X वेरिएंट की कीमत 1.65 मिलियन येन है, जो भारतीय रुपये में करीब 11.75 लाख रुपये है. वहीं, इसके G वेरिएंट की कीमत 1.71 मिलियन येन है, जो भारतीय रुपये में करीब 12.15 लाख रुपये है.