विटामिन डी  का सेवन हमारे शरीर के लिए बेहद जरूरी है. वैसे तो धूप से ही विटामिन डी पर्याप्त मात्रा में मिल जाता है, जिसे सनशाइन विटामिन डी (Sunshine Vitamin D) कहा जाता है. लेकिन कभी-कभी शरीर में इसकी कमी भी हो सकती है. एक सर्वे के मुताबिक, भारत में करीब 70 प्रतिशत लोग विटामिन डी की कमी से ग्रसित हैं.

सोया फूड



 सोयाबीन

सोया फूड जैसे टोफू और सोयाबीन की बड़ियां खाने से विटामिन डी की कमी पूरा किया जा सकता है. ये चीजें आसानी से मिल जाती हैं. जिन लोगों को दूध से एलर्जी होती है, उनके लिए सोया से बने उत्पाद अच्छा विकल्प हैं.

सोया मिल्क

सोया मिल्क (Soya Milk) में भी गाय के दूध की तरह विटामिन डी की भरपूर मात्रा होती है. इस दूध को आप चाहें तो ऐसे भी पी सकते हैं या फिर डॉक्टर की सलाह से इसमें कोई भी फ्लेवर ऐड कर सकते हैं, जिसमें विटामिन डी हो.

दही

दही (Curd) को विटामिन डी का अभिन्न सोर्स माना जाता है. रोज-रोज अगर दही न खाया जा सके तो इसकी लस्सी या छाछ बनाकर पिया जा सकता है. यह स्वादिष्ट तो होगी ही, साथ ही दही के पूरे फायदे भी मिलेंगे.

मशरूम

मशरूम (Mushroom) में भी पर्याप्त मात्रा में विटामिन डी होता है. अलग-अलग किस्म के मशरूम में विटामिन डी की अलग-अलग मात्रा होती है. मशरूम सूरज की रोशनी में उगते हैं इसलिए विटामिन डी से भरपूर होते हैं. इसके अलावा मशरूम में विटामिन बी 1, बी 2, बी 5 और तांबा जैसे खनिज भी मौजूद होते हैं. मशरूम कई तरह के होते हैं, प्राकृतिक धूप में सुखाए जाने वाले मशरूम को चुनना हमेशा बेहतर होता है.

गाय का दूध

गाय का दूध विटामिन डी का रिच सोर्स होता है. हेल्थ एक्सपर्टस की मानें तो फैट मिल्क की जगह लोगों को फुल क्रीम मिल्क (Full Cream Milk) पीना चाहिए, जिसमें विटामिन डी और कैल्शियम की अधिक मात्रा होती है.

अंडा

अंडे का सफेद वाला हिस्सा विटामिन डी से भरपूर होता है. अंडे खाने से हमें अपने लिए आवश्यक मात्रा में विटामिन डी मिल सकता है. ये उनके लिए अच्छा है जो किन्हीं कारणों से दूध नहीं पीते हैं.

दलिया

ज्यादातर साबुत अनाज की तरह दलिया भी विटामिन डी का अच्छा सोर्स है. इसके अलावा ओट्स (Oats) जरूरी खनिजों और विटामिन से भरपूर होते हैं.

ऑरेंज जूस

ऑरेंज जूस (Orange Juice) विटामिन सी से भरपूर तो होता ही है, साथ ही यह विटामिन डी की कमी को दूर करने में भी मदद करता है. पैक्ड जूस (Packed Juice) की जगह घर पर ही संतरे का जूस निकालें और रोज पिएं. इससे आपको काफी फायदा मिलेगा.