कोरोना महामारी के इस दौर में सभी लोग प्रभावित हुए हैं लेकिन डायबिटीज, हाइपरटेंशन और थायराइड जैसी बीमारियों से ग्रसित लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा. इसकी वजह ये है कि कोरोना महामारी के चलते लोगों की दिनचर्या बुरी तरह प्रभावित हुई है. ऐसे में हम आपको ऐसे योगासन के बारे में बता रहे हैं, जो आप घर बैठे आसानी से कर सकते हैं और इनसे शरीर को कमाल का फायदा मिलेगा. तो आइए जानते हैं कि कौन से हैं वो योगासन-

1. प्राणायाम

गहरी सांस लेने और छोड़ने से रक्त संचार दुरुस्त रहता है. इससे नर्वस सिस्टम को आराम मिलता है, जिससे अमूमन दिमाग़ शांत रहता है. इसलिए हर किसी को सुबह फ्रेश होने के बाद बैठकर प्राणायाम करने की सलाह दी जाती है.

2. अर्ध मत्स्येन्द्रासन

इस आसन को डायबिटीज़ ठीक करनेवाले आसन की कैटेगरी में इसलिए भी रखा गया है, क्योंकि यह आसन विशेष रूप से फेफड़ों की सांस लेने और ऑक्सीजन ज़्यादा समय तक रोकने की क्षमता बढ़ाता है. यह स्पाइन को आराम देता है. पीठदर्द या पीठ संबंधी दूसरी समस्यों से निजात दिलाता है.

3. चक्रासन

चक्रासन हमारे शरीर की रीड की हड्डी को मजबूत करने लिए एक अच्छा आसन हैं। इससे रीड की हड्डी में लचीलापन आता हैं, जैस जैसे व्यक्ति की आयु बढ़ती हैं वैसे ही उसकी कशेरुकी हड्डी कंप्रेस (spines compress) होने लगती हैं। इसके अलवा चक्रासन हाथ, कलाई, पैर, कंधे आदि को मजबूत करता हैं।


4. धनुरासन

जिन्हें लंबे समय से डायबिटीज़ की शिकायत हो, उनके लिए यह आसन कारगर है. इससे पीठ और रीढ़ की बहुत अच्छी एक्सरसाइज़ हो जाती है. इसे नियमित करनेवाले हमेशा तनावमुक्त रहते हैं. यह क़ब्ज़ से राहत दिलाता है. इसे नियमित करनेवालों के प्रजनन संबंधी अंग ठीक रहते हैं.

5. हलासन

इस आसन को डायबिटीज़ के लिए इसलिए अनुकूल माना गया है, क्योंकि यह लंबे समय तक बैठनेवालों के लिए फ़ायदेमंद है. यानी पोस्चर संबंधी समस्या के लिए यह वरदान है. यह गले की ग्रंथि, फेफड़ों और दूसरे अंगों को उत्तेजित करता है, जिससे पूरे शरीर में रक्त संचार तेज़ी से होता है.