'Google Chat' Apps क्या है?

'Google Chat' Apps बेसिकली हैंगआउट ऐप का रिप्लेसमेंट जो माइक्रोसॉफ्ट टीम और स्लैक की तरह डायरेक्ट मैसेज और टीम चैट रूम सुविधा देता है. इस चैट ऐप को शुरुआत में गूगल वर्कस्पेस कस्टमर्स को ही इस्तेमाल करने की इजाजत दी गई थी. 
'Google Chat' Apps का इस्तेमाल कौन कर पाएगा?
आईफोन और आईपैड यूजर्स इस चैट एप को जीमेल इंटरफेस से आसानी से इस्तेमाल कर सकते हैं. इसमें मीट, रूम्स और मेल भी शामिल है. हालांकि एंड्रॉयड यूजर्स को अभी इंतजार करना होगा क्योंकि कंपनी ने  अभी तक इस प्लेटफ़ॉर्म पर लॉन्च नहीं किया है. इसका एंड्रॉयड वर्जन वप्जन जल्द ही आने की उम्मीद है.