आईपीएल 2021 के पहले मुकाबले में आरसीबी ने मुंबई इंडियंस को दो विकेट से हराकर जीत के साथ अपने अभियान का की शुरुआत की. आरसीबी की ओर से मध्यम गति के गेंदबाज हर्षल पटेल इस जीत के हीरो रहे. हर्षल ने अपने चार ओवर में 27 रन देकर पांच विकेट झटके. इसके साथ ही उन्होंने मुंबई इंडियंस के कप्तान रोहित शर्मा का 12 साल पुराना रिकॉर्ड भी तोड़ दिया.

दरअसल मैच में पांच विकेट चटकाने वाले हर्षल पटेल मुंबई इंडियंस के खिलाफ किसी एक मैच में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज बन गए हैं. इस से पहले ये रिकॉर्ड रोहित शर्मा के नाम था. रोहित ने साल 2009 के आईपीएल में डेक्कन चार्जर्स की ओर से खेलते हुए मुंबई इंडियंस के खिलाफ 6 रन देकर 4 विकेट हासिल किए थे. इस मैच में उन्होंने एक हैटट्रिक भी अपने नाम की थी

एबी डिविलियर्स भी रहे जीत के हीरो 

आरसीबी की इस जीत में एबी डिविलियर्स का भी अहम योगदान रहा. डिविलियर्स ने 27 गेंदो में 48 रनों की अपनी तूफानी पारी से मुंबई के मुंह से मैच छीन लिया. इस दौरान उनके बल्ले से चार चौके और दो छक्के निकले.