डॉक्टरों से टीकाकरण के एक-दो दिनों के भीतर उत्पन्न होने वाली संभावित स्थितियों और आवश्यक सावधानियों की जानकारी ली

मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने आज सवेरे रायपुर के पंडित जवाहर लाल नेहरू स्मृति चिकित्सा महाविद्यालय पहुंचकर कोविड-19 से बचाव के टीके की पहली खुराक ली। उन्होने टीका लगवाने के बाद डॉक्टरों से टीकाकरण के एक-दो दिनों के भीतर उत्पन्न होने वाली संभावित स्थितियों और टीकाकरण के तुरंत बाद रखी जाने वाली सावधानियों की जानकारी ली। उन्होंने स्वास्थ्य मंत्री श्री टी.एस. सिंहदेव, स्वास्थ्य विभाग की अपर मुख्य सचिव श्रीमती रेणु जी. पिल्लै और कोरोना टीकाकरण की राज्य नोडल अधिकारी डॉ. प्रियंका शुक्ला से प्रदेश में टीकाकरण की ताजा स्थिति की भी जानकारी ली।