उल्लेखनीय है कि वैैैक्सीन लगाने के बाद भी कोविड अनुरूप व्यवहार करना मास्क लगाना,दूरी रखना एवं हाथों की सफाई आवश्यक है जिससे कोरोना के खतरे से बच सके। वैक्सीन की पहली खुराक के 4-8 सप्ताह के बीच दूसरी खुराक लेना होगा। सेकंड डोज लेने के दो सप्ताह के अंदर आम तौर पर शरीर में प्रतिरक्षात्मक तंत्र विकसित होता है। इसके बाद भी मास्क लगाना और दूसरे कोरोना अनुकूल व्यवहार करना आवश्यक है।