नई दिल्ली। देश में कोरोना संक्रमण के बढ़ते मामलों को देखते हुए राज्यसभा के सभापति एम. वेंकैया नायडू ने शुक्रवार को सदन के सभी सदस्यों से आग्रह किया कि वे अत्यधिक सतर्कता बरतें और कोरोना से बचाव के लिए सभी नियमों और दिशानिर्देशों का पालन करें। उन्होंने सदस्यों से पात्र लोगों को भी कोरोना रोधी टीका लगवाने के लिए प्रेरित करने का अनुरोध किया।
राज्यसभा में शुक्रवार को सदन की कार्यवाही शुरू होते ही सभापति नायडू ने कहा, 'जो सदस्य यहां मौजूद हैं और जो बाहर हैं, मै उन सभी से कहना चाहता हूं कि वह कोरोना को लेकर फिलहाल अतिरिक्त सतर्कता बरतें। यह इसलिए जरूरी है, क्योंकि सभी क्षेत्र में जनता के बीच वह जाते है। मुझे पता है कि वे कमरों में बंद नहीं हो सकते हैं। ऐसे में जनता से मिलने और क्षेत्रों में रहने के दौरान उन्हें स्वास्थ्य मंत्रालय, गृह मंत्रालय, राज्य सरकारों और स्थानीय प्रशासन के दिशा-निर्देशों का कड़ाई से पालन करना चाहिए।'


0 Comments