IND vs NZ, T20 World Cup 2021: शाहिद अफरीदी ने टीम इंडिया की हार पर कहा, कोई चमत्कार ही होगा...

 


नई दिल्ली. महान पाकिस्तानी ऑलराउंडर शाहिद अफरीदी (Shahid Afridi) का मानना ​​है कि टीम इंडिया का आईसीसी टी20 विश्व कप (ICC T20 World Cup 2021) सेमीफाइनल में क्वॉलिफाई करना ‘चमत्कार के अलावा कुछ नहीं’ होगा, क्योंकि न्यूजीलैंड ने रविवार को अपने दूसरे मैच में विराट कोहली (Virat Kohli) एंड कंपनी को आठ विकेट से हरा दिया है. टीम इंडिया टी20 वर्ल्ड कप 2021 में फेवरेट टीमों में से एक रही है. दिग्गजों, फैन्स और दूसरी टीमों को भी उम्मीद थी कि भारत ट्रॉफी उठाने का बड़ा दावेदार है. लेकिन सुपर 12 के चरण में लगातार दो हार के बाद विराट कोहली की टीम इंडिया इस मेगा इवेंट से समय से पहले बाहर होती हुई नजर आ रही है.

आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2021 में अपने पहले मैच में चिर प्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान के हाथों 10 विकेट से करारी हार के बाद विराट कोहली की टीम इंडिया को दूसरे मैच में न्यूजीलैंड (India vs New Zealand) के हाथों भी हार का सामना करना पड़ा. न्यूजीलैंड से हार के बाद टीम इंडिया पर टी20 वर्ल्ड कप से बाहर होने की कगार पर है. न्यूजीलैंड के खिलाफ भारत की शर्मनाक हार के बाद पूर्व पाकिस्तानी ऑलराउंडर अफरीदी (Shahid Afridi) ने ट्विटर पर कहा कि कोहली की अगुवाई वाली टीम के पास अभी भी आईसीसी टी 20 विश्व कप के सेमीफाइनल चरण के लिए क्वॉलिफाई करने का एक मौका है.


Post a Comment

0 Comments