कोरोना काल (Corona) के बीच ओडिशा के पुरी और गुजरात के अहमदाबाद में सोमवार को भगवान जगन्नाथ की रथयात्रा (Jagannath Rath Yatra 2021) निकाली जा रही है. कोरोना संकट के कारण इस बार भी श्रद्धालुओं को यात्रा में शामिल होने की इजाजत नहीं है. सिर्फ मंदिर परिसर से जुड़े लोग और कुछ अन्य लोगों को शामिल होने की इजाजत है.
जगन्नाथ रथ यात्रा पर पीएम मोदी ने दी बधाई
जगन्नाथ रथ यात्रा के शुभ अवसर पर प्रधानमंत्री ने देश वासियों एवं श्रद्धालुओं को हार्दिक बधाई देते हुये भगवान जगन्नाथ से प्रार्थना की कि वे सभी के जीवन में सुख समृद्धि प्रदान करें और स्वास्थ्य अच्छा रहे.

0 Comments