इसमें कोई संदेह नहीं कि व्हाट्सएप सबसे लोकप्रिय इंस्टेंट मैसेजिंग ऐप्स में से है, और हमारे अधिकांश फैमेली और फ्रेंड्स हर दिन इस प्लैटफॉर्म का उपयोग करते हैं। और क्यों नहीं, व्हॉट्सएप एक अधिक सुरक्षित, भरोसेमंद, उपयोग में आसान, समृद्ध फीचर्स और फ्री सर्विस है।
फिर भी, व्हॉट्सएप में एक फीचर की कमी है, जो इसे कन्वेंशनल मैसेजींग के एक कदम पीछे रखती है। जिस फीचर के बारे में मैं बात कर रहा हूं वह आपके मैसेजेस को शेड्यूल करने की क्षमता है।
व्हॉट्सएप में आप किसी को भी तुरंत मैसेज, फोटो और वीडियो भेज सकते हैं। लेकिन कई बार आप किसी विशिष्ट समय पर किसी को मैसेज भेजना चाहते हैं।
कई बार हम अपने कुछ दोस्तों को शुभकामना देना चाहते हैं जैसे कि किसी को जन्मदिन मुबारक। ऐसा समय होता हैं, जब कोई आपको सबसे ज्यादा प्यार करता है, तो आप भी उसे रात के 12 बजे Happy Birthday मैसेज भेजना चाहते हैं।
बर्थडे मैसेज या अन्य मैसेज जिसे आप मध्यरात्रि में भेजना चाहते हैं, व्हॉट्सएप आपको उन्हें शेड्यूल करने की अनुमति नहीं देता।
हालांकि, यह छोटी सी ट्रिक आपको इस बात को करने में मदद करेगी।
Google Play Store पर कुछ हद तक ऐप्स उपलब्ध हैं जो आपको केवल व्हॉट्सएप मैसेजेस को ही शेड्यूल करने की अनुमति नहीं देते, बल्कि इमेजेस और वीडियो भी। सबसे अच्छी बात यह कि इसके लिए आपको अपने एंड्रॉइड को root करने कि कोई आवश्यकता नहीं हैं।
SKEDit Scheduling App:
Play Store पर केवल कुछ मुट्ठी भर ऐप्स मौजूद हैं जो आपको व्हॉट्सएप पर मैसेजेस को शेड्यूल करने में मदद कर सकते हैं, और स्पष्ट रूप से, उनमें से अधिकतर बहुत खराब हैं। मैंने उनमें से अधिकांश को ट्राइ किया है और इनमें से यह एक सबसे अच्छा पाया है।
व्हॉट्सएप मैसेजेस को शेड्यूल करने के अलावा, SKEDit में आप ईमेल, सामान्य टेक्स्ट-मैसेज, फेसबुक पोस्ट और कॉल को शेड्यूल कर सकते है।
SKEDit आपको कल के कम्युनिकेशन को आज ही शेड्यूल करने और ऑर्गनाइज़ रहने में आपकी सहायता करता है।
यह टॉप रेटेड एंड्रॉइड लाइफ-हैक ऐप आपके पर्सनल वर्चुअल असिस्टेंट की तरह कार्य करता है। आप एक जगह पर, अपने सभी कम्युनिकेशन को सहजता से हैंडल कर सकते हैं।
ऐप सेट अप करने और उपयोग करने में बहुत आसान है। इस आसान ट्यूटोरियल को आप फालो कर सकते हैं।
अधिक जानकारी के लिए मुझसे कांटेक्ट कीजिये:-विष्णु महानन्द


0 Comments