PG Price Rise: सरकारी तेल कंपनियों (Oil PSUs) ने एलपीजी सिलेंडर (Non Subsidized LPG Cylinders) की कीमतों में फिर से इजाफा किया है। इस बार रसोई गैस की कीमत 25.50 रुपये बढ़ाई (Rasoi Gas Price) गई है। इस बढ़ोतरी के साथ ही अब एलपीजी गैस सिलेंडर की कीमत दिल्ली (LPG Cylinder Price in Delhi) में 834.50 रुपये प्रति सिलेंडर (LPG Cylinder Price Hike) हो गई है। अभी तक 14.2 किलो का रसोई गैस सिलेंडर दिल्ली में 809 रुपये में बिक रहा था।
हर महीने की पहली तारीख को तमाम सरकारी तेल कंपनियां गैस सिलेंडर की कीमतों पर फैसला लेती हैं कि उसे घटाना है, बढ़ाना है या फिर कोई बदलाव नहीं करना है। इससे पहले 1 मई को गैस कंपनियों ने एलपीजी सिलेंडर की कीमतें बढ़ाई थीं। तेल कंपनियों ने अप्रैल में गैस सिलेंडर की कीमत 10 रुपये घटाई थी। उससे पहले फरवरी और मार्च में एलपीजी सिलेंडर महंगा हुआ था।
कहां पर कितने रुपये में मिल रहा है सिलेंडर?
अभी मुंबई में 14.2 किलो का एलपीजी गैस सिलेंडर 834.50 रुपये है, जो अभी तक 809 रुपये था। दिल्ली में भी सिलेंडर 834.50 रुपये का है, जो इससे पहले 809 रुपये का था। वहीं अगर बात कोलकाता की करें तो वहां एलपीजी सिलेंडर अभी तक 835.50 रुपये का बिक रहा था, जिसकी कीमत अब 861 रुपये हो गई है। इसी तरह चेन्नई में एलपीजी गैस सिलेंडर 850.50 रुपये का हो गया है, जो अब तक 825 रुपये में बिक रहा है
महज 6 महीने में 140 रुपये महंगी हुई रसोई गैस
इसके अलावा उत्तर प्रदेश के लखनऊ में आपको गैस सिलेंडर के लिए 872.50 रुपये चुकाने होंगे। गुजरात के अहमदाबाद में गैस सिलेंडर की कीमत 841.50 रुपये हो गई है। देखा जाए तो सिर्फ 2021 में ही एलपीजी गैस सिलेंडर की कीमतें 140.50 रुपये बढ़ चुकी हैं। 2021 की शुरुआत में दिल्ली में एलपीजी गैस सिलेंडर की कीमत 694 रुपये थी। अभी दिल्ली में गैस सिलेंडर 834.50 रुपये का हो चुका है।


0 Comments