रायपुर। राज्य में मानसून की आना सही समय पर हुई और अब इसके प्रभाव से पूरे राज्य में औसत वर्षा हो रही है। गुरुवार को शाम के वक्त राजधानी रायपुर सहित आस-पास के इलाकों में तेज बारिश हुई। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार आज भी रात के वक्त बारिश की संभावना जताई गई है। दूसरी तरफ कई इलाकों में सुबह से ही घने बादल छाए हुए हैं और वहां कई इलाकों में बारिश हाे रही है। रात के वक्त तक यहां भारी बारिश की आशंका है। वहीं रायपुर शहर सहित आस-पास के इलाकों में रात के वक्त बारिश होने की संभावना बताई गई है।


0 Comments