नई दिल्ली:- 

वायदा बाजार में सोने का भाव

MCX पर शाम 04:26 बजे अगस्त, 2021 में डिलिवरी वाले सोने का रेट (Gold Rate) 238 रुपये यानी 0.48 फीसद की गिरावट के साथ 48,886 रुपये प्रति 10 ग्राम पर ट्रेंड कर रहा था। वहीं, अक्टूबर 2021 कॉन्ट्रैक्ट वाले सोने का भाव (Gold Price) 210 रुपये यानी 0.43 फीसद की टूट के साथ 49,201 रुपये प्रति 10 ग्राम पर चल रहा था।

चांदी की वायदा कीमत

मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज पर जुलाई में डिलिवरी वाली चांदी की कीमत (Silver Price) 389 रुपये की गिरावट के साथ 71,495 रुपये प्रति किलोग्राम पर चल रही थी। इसी तरह सितंबर, 2021 में डिलिवरी वाली चांदी की कीमत 416 रुपये की टूट के साथ 72,606 रुपये प्रति किलोग्राम पर ट्रेंड कर रही थी 

वैश्विक स्तर पर सोने का दाम

अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सोने के मूल्य (Gold Price) में गिरावट देखने को मिली। यह 1,880 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेंड कर रहा था। इसी तरह चांदी की कीमत 27.65 डॉलर प्रति औंस पर सपाट रही।

राष्ट्रीय राजधानी में सोने एवं चांदी की कीमतों में गिरावट दर्ज की गई। एचडीएफसी सिक्योरिटीज के मुताबिक राष्ट्रीय राजधानी में सोने के भाव (Gold Price) में 259 रुपये प्रति 10 ग्राम की गिरावट दर्ज की गई। इससे शहर में सोने का दाम 48,127 रुपये प्रति 10 ग्राम पर रह गया। इससे पिछले सत्र में यानी बुधवार को सोने का मूल्य 48,386 रुपये प्रति 10 ग्राम पर रहा था। सर्राफा बाजार के कारोबारियों एवं विश्लेषकों के मुताबिक वैश्विक स्तर पर कमजोर रुख की वजह से दिल्ली में सोने के रेट में यह गिरावट देखने को मिली।