कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह के निर्देशानुसार एवं मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. आर एस सिंह एवं सिविल सर्जन सह मुख्य अस्पताल अधीक्षक डॉ. शशि तिर्की के मार्गदर्शन में एन.पी.सी.डी.सी.एस. कार्यक्रम अंतर्गत निःशुल्क कैंसर स्क्रीनिंग कैम्प का आयोजन जिला चिकित्सालय सूरजपुर में 16 जून 2021 को प्रातः 10.00 बजे से दोपहर 03.00 तक किया गया।
स्क्रीनिंग कैम्प में कैंसर से संभावित 42 मरीजों का कैंसर स्क्रीनिंग के साथ-साथ ब्लड शुगर एवं ब्लड प्रेशर का भी स्क्रीनिंग किया गया, जिसमें 15 पुरुष एवं 27 महिलाओ का स्क्रीनिंग किया गया। स्क्रीनिंग में 09 ग्रसित मरीज पाये गये जिसमे मुख के 04, गर्भाशय के 01, स्तन के 03, यकृत के 01 मरीज शामिल है तथा संभावित मरीजों की संख्या 16 है जिसमे से मुख के 07, गर्भाशय के 08, स्तन के 01 है एवं अन्य मरीजों की संख्या 17 है।उक्त मरीजों में से बायोफिजीकल के लिए 03 मरीज एवं एफएनएसी के लिए 02 मरीजों को सलाह दी गई। कार्यक्रम का सफल संचालन एनसीडी नोडल अधिकारी डॉ. दीपक जायसवाल के द्वारा किया गया साथ हीं डॉ. अनीश राम, डॉ. आशुतोष कोशले, श्रीमती दिलासरी लकड़ा एवं सुश्री वर्षा एक्का उपस्थित रहे।

0 Comments