मुकेश अंबानी ने '2G मुक्त 5G युक्त' देश की बात की, लॉन्च किया दुनिया का सबसे सस्ता स्मार्टफोन |

 

मुकेश अंबानी हर साल एजीएम में कुछ न कुछ बड़ा ऐलान करते हैं. इस बार भी उन्होंने कुछ बड़ी घोषणाएं की है.

अंबानी ने कहा, “JIOPHONE NEXT, Jio और Google द्वारा संयुक्त रूप से विकसित Android OS के एक ऑप्टिमाइज्ड वर्जन द्वारा संचालित है. यह अल्ट्रा-किफायती है और अत्याधुनिक फीचर्स से लैस है. यह गणेश चतुर्थी, 10 सितंबर से बाजार में उपलब्ध होगा.

जियो न सिर्फ भारत को 2G मुक्त बनाने के लिए काम कर रहा है, बल्कि 5G युक्त भी कर रहा है. जियो डाटा खपत के मामले में दुनिया के दूसरे नंबर का नेटवर्क बन गया है. रिलायंस जियो के नेटवर्क पर 630 करोड़ जीबी डेटा प्रतिमाह की खपत होती है. पिछले साल के मुकाबले यह 45 फीसदी अधिक है.

मुकेश अंबानी ने आगे कहा कि रिटेल सेक्टर में रिलांयस अगले 3 साल में करीब 10 लाख लोगों को नौकरियां देगी. इसके साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि पिछले एक साल में रिलायंस रिटेल ने 65000 नए जॉब पैदा किए हैं और इसके स्टाफ की संख्या बढ़कर अब 2 लाख से भी ज्यादा हो गई है.

Post a Comment

0 Comments