हर साल Doodle for Google एक स्पेसिफिक थीम के साथ आता है. इस बार की थीम - “मैं मजबूत हूं क्योंकि...” थी. इस पर K-12 (किंडर गार्डन से लेकर 12वीं तक) के अमेरिका भर के बच्चों ने अपने डूडल भेजे थे. इसमें भाग लेने वाले बच्चों को Google पर अपने डूडल फीचर करने के अलावा ईनाम जीतने का भी मौका दिया जाता है.
Doodle for Google 2021 कम्पटीशन के विजेता की घोषणा कर दी गई है. इस डूडल को कल अमेरिका में Google के होमपेज पर दिखाया जाएगा. इसके बारे में Google की सीईओ सुंदर पिचाई ने घोषणा की. इस डूडल के बारे में ब्लॉग पोस्ट में भी बताया गया. इस बार डूडल फॉर गूगल का विनर Milo Golding को घोषित किया गया.
इसे 11वीं के छात्र और Lexington में रहने वाले Milo Golding ने जीत लिया. इनके डूडल का नाम Finding Hope है. इसे गूगल के होमपेज पर आज यानी 15 जून को दिखाया जाएगा. इस आर्टवर्क में एक टीनएज लड़का एक छोटे लड़के को बैलून दे रहा है.


0 Comments