कोविड-19 टीकाकरण की रिकॉर्ड पर ताज़ा जानकारी

 


भारत ने एक दिन में टीके की 86.16 लाख खुराकें लगाईं। एक दिन में सबसे ज्यादा टीके लगाने का यहकीर्तिमान दुनिया में पहली बार हुआ है।

देशव्यापी टीकाकरण अभियान के तहत अब तक वैक्सीन की 28.87 करोड़ डोज लगाई गई है।

पिछले 24 घंटों में भारत में 42,640 नये मामले दर्ज हुये, जो 91 दिनों में 50,000 से कम हैं।

भारत में सक्रिय मामले कम होकर 6,62,521 तक पहुंचे, जो 79 दिनों में सात लाख से कम हैं।

अब तक पूरे देश में कुल 2,89,26,038 मरीज स्वस्थ हुये।

पिछले 24 घंटों के दौरान 81,839 मरीज स्वस्थ हुये।

पिछले लगातार 40वें दिन दैनिक नये मामलों की तुलना में दैनिक रिकवरी अधिक रही।

रिकवरी दर में इजाफा, वह 96.49 प्रतिशत पहुंची।

साप्ताहिक पॉजीटिविटी दर पांच प्रतिशत से नीचे कायम। वर्तमान में यह 3.21  प्रतिशत है।

दैनिक पॉजीटिविटी दर 2.56 प्रतिशत है, जो लगातार 15वें दिन पांच प्रतिशत से कम पर कायम है।

जांच क्षमता में उल्लेखनीय वृद्धि के साथअभी तक कुल 39.40 करोड़ से अधिक जांचें की जा चुकी हैं।

Post a Comment

0 Comments