• रैम और स्टोरेज के अलावा, Realme 8 5G के बाकी स्पेसिफिकेशंस अन्य दो मॉडलों के समान ही हैं।
  • जहां तक स्पेसिफिकेशन का सवाल है, तो Realme 8 5G में 6.5-इंच FHD+ LCD डिस्प्ले के साथ 90Hz रिफ्रेश रेट, पंच-होल कटआउट, 90.5 प्रतिशत स्क्रीन-टू-बॉडी अनुपात के साथ मिलता है।
  • यह MediaTek Dimensity 700 प्रोसेसर से लैस है, जो Mali-G57 MC2 GPU के साथ 8GB तक रैम और 128GB तक के स्टोरेज के साथ आता है। माइक्रोएसडी कार्ड से स्टोरेज को बढ़ाया जा सकता है।
  • फोन Android 11 OS पर बेस्ड Realme UI 2.0 कस्टम स्किन पर चलता है।
  • कैमरों की बात करें तो Realme 8 5G में पीछे की तरफ ट्रिपल कैमरा सेटअप है जिसमें 48-मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर, 2-मेगापिक्सल का मोनोक्रोम कैमरा और 2-मेगापिक्सल का डेप्थ कैमरा शामिल है। आगे की तरफ, फोन में सेल्फी और वीडियो चैट के लिए 16-मेगापिक्सल का Sony IMX471 सेंसर शामिल है।
  • Realme 8 5G में 18W फास्ट-चार्जिंग सपोर्ट के साथ 5,000mAh की बैटरी है। सिक्योरिटी के लिए साइड-माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर भी है।