रायपुर: बिलासपुर, धमतरी, बेमतरा, बालोद, जशपुर, दुर्ग, महासमुंद और राजनांदगांव जिलों में अनलॉक की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है. इसके आदेश भी जारी कर दिए गए हैं, जिसमें सशर्त छूट दी गई है.

बलौदाबाजार: सरकार की ओर से जारी निर्देश के अनुसार कई जिलों में अनलॉक कर दिया गया है। इसी कड़ी में बलौदाबाजार जिला प्रशासन ने भी जिले में अनलॉक का निर्देश ​जारी कर दिया है। 




रायपुर में क्या-क्या खुलेगा
रायपुर में नई गाइडलाइन के मुताबिक शहर में सभी दुकानें, सैलून, ब्यूटी पार्लर, स्पा, पार्क और जिम, शॉपिंग मॉल, ठेला-गुमटी, सुपर मार्केट, सुपर बाजार, फल और सब्जी मंडी, अनाज मंडी, शोरूम, क्लब और शराब की दुकानें शाम 6:00 बजे तक खुलेंगी. रविवार के दिन पूरे जिले में टोटल लॉकडाउन का पालन कराया जाएगा