कोरोना काल में ऑनलाइन फ्रॉड बढ़ा रहा है..
जिंदगी में अब आपके ज्यादातर काम स्मार्टफोन से चुटकियों में हो जाते हैं. कोरोना महामारी के बीच डिजिटल बैंकिंग का इस्तेमाल भी तेजी से बढ़ा है. लोग ऑनलाइन तरीके से पैसों का लेन-देन कर रहे हैं, लेकिन कोरोना महामारी के साथ साथ एक और बीमारी भी है जिसने बैंकिंग यूजर्स पर घात लगाकर हमला है किया, वो है ऑनलाइन बैंकिंग फ्रॉड. इसलिए जितना सतर्क हम कोरोना से बचने के लिए हैं, उतनी ही सावधानी ऑनलाइन बैंकिंग का इस्तेमाल करते वक्त जरूरी है.
QR कोड से पेमेंट पर SBI का अलर्ट
ऐसे होता है QR कोड से बैंक फ्रॉड
कैसे किसी की ओर से भेजे गया QR कोड आपका बैंक खाता खाली कर सकता है, इस समझाने के लिए SBI ने एक बेहद इंटरेस्टिंग वीडियो भी शेयर किया है. इस घटना का शिकार देश के हजारों लोग हो चुके हैं. जिसमें एक ऑनलाइन ठग ग्राहक को डायनिंग टेबल की पेमेंट के लिए QR कोड भेजता है. लेकिन ग्राहक इस बात से अलर्ट है कि QR कोड हमेशा पेमेंट करने के लिए इस्तेमाल होता है न कि पेमेंट रिसीव करने के लिए. इसलिए वो इस रिक्वेस्ट को नहीं मानते हैं. अगर वो QR कोड को स्कैन करते तो उनके खाते से पैसे कट जाते.

0 Comments